2 लाख का टेरर टैक्स मांगने वाले बदमाशों के कब्जे से चोरी की 16 बाइक बरामद

2 लाख का टेरर टैक्स मांगने वाले बदमाशों के कब्जे से चोरी की 16 बाइक बरामद

मुरैना। संजय दीक्षित। पोरसा के व्यापारी रामबहादुर राठौर से 2 लाख रुपए का टेरर टैक्स मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। व्यापारी के घर फायरिंग में प्रयुक्त कट्टा सहित चोरी की 16 बाइक भी बरामद की है।

पोरसा टीआई अतुल सिंह ने बताया कि बीते रोज व्यापारी रामबहादुर राठौर से फोन पर अज्ञात आरोपियों ने 2 लाख रुपए के टेरर टैक्स की मांग के बाद व्यपारी के घर फायरिंग की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आरोपी विकास राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसके साथ राधाकिशन जाटव निवासी रामनगर व गौरव तोमर निवासी मंसूरपुरा बारदात में शामिल थे। पुलिस ने आरोपी विकास के कब्जे से 315 बोर का कट्टा और चोरी की एक बाइक भी बरामद की हैं। पुलिस ने विकास की निशानदेही पर अलग- अलग जगह से 16 चोरी की अन्य बाइक भी बरामद कीं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews