मुरैना जिला अस्पताल से 7 मरीज डिस्चार्ज, डॉक्टरों ने गाना गाकर किया खुशी का इजहार

मुरैना जिला अस्पताल से 7 मरीज डिस्चार्ज, डॉक्टरों ने गाना गाकर किया खुशी का इजहार

मुरैना/संजय दीक्षित

कोरोना महामारी के चलते देशभर में 21 दिन का लॉक डाउन बढ़ाकर अब 3 मई तक कर दिया गया है। कलेक्टर प्रियंका दास ने आज हेल्थ बुलटेन में कहा कि कोरोना वायरस मरीजों के आंकड़ों को देखते हुए आज पीएम मोदी के संबोधन के साथ ही यह 19 दिन का लॉक डाउन और बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है। वहीं मंगलवार को जिले वासियों के लिए खुशी की बात ये है कि मुरैना जिला अस्पताल में कोरोना के जो 14 पॉजिटिव मरीद थे, उनमें से 7 की रिपोर्ट दूसरी बार भी निगेटिव आई है। इसके बाद मंगलवार को 7 मरीजों को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया हैं।

हालांकि घर जाने का बाद इन 7 लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा। लेकिन इनके डिस्चार्ज का मौका इस मायने में खास बन गया कि इनकी छुट्टी के समय यहां उनकी देखभाल में लगे डॉक्टरों ने अनमोल तोहफा दिया। मरीजों की छुट्टी होने के बाद जिला अस्पताल में कुछ अनोखा देखने को मिला जिसमें मरीजों को घर भेजने के बाद ड्यूटी पर लगे डॉक्टरों ने ‘ जिंदगी एक जंग हैं ‘ गीत गाकर खुशी का इजहार किया। इसका वीडियो अब काफी वायरल हो रहा हैं और सभी इन डाक्टरों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews