Morena News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 9 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने विद्युत विभाग को ठहराया जिम्मेदार

Morena News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 9 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने विद्युत विभाग को ठहराया जिम्मेदार

Morena News : मुरैना के अंबाह तहसील में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बता दें कि बालक अपने भाई के संग कोचिंग करने आया था। कोचिंग टीचर के यहां बगल से बने हुए मकान के छत पर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही थी। जिसकी चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।

एलएस स्कूल गुलाबपुरा में पढ़ता था बच्चा

इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि बच्चे का नाम देवराज सकवा था जो कि एलएस स्कूल गुलाबपुरा में पढ़ता था। दरअसल, खुले हुए विद्युत तार घरों के ऊपर से निकलती हुई हाईटेंशन लाइनें डीपीओ से निकले हुए हर गली-मोहल्ले में देखने को मिलेगा।

परिजनों में दिखा आक्रोश

हादसा होने के बाद बस्ती वाले एकजुट होकर सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान लोगों ने बताया कि 4 साल में 5 हादसे हाईटेंशन लाइन के कारण हो चुके हैं। तब भी बिजली विभाग ने तारों को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया। आगे लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत करने पर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उनके संग में अभद्र व्यवहार किया जाता है। कहीं-ना-कहीं लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला है।

मुरैना से नितेद्र शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews