
- मुरैना| संजय दीक्षित| भाजपा से भिन्ड दतिया क्षेत्र से सांसद श्रीमती संध्याराय ने केन्द्र सरकार के एक बर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों की जानकारी देते हुते रेस्ट हाउस में पत्रकारों को बताया कि चाहे कश्मीर की धारा 370 का मामला हो या तीन तलाक का या फिर हम सबके आदर्श भगवान राम के मंदिर निर्माण का मुद्दा रहा हो। हमारे प्रधान मंत्री जी ने देश के लिए एतिहासिक निर्णय लिये जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता हैं। हर भारतीय को उन पर गोरवान्वित है।
श्रीमती राय ने कहा की आज जब देश करोना संकट से जूझ रहा हैं लाकडाउन मे हर भारतीय ने साथ दिया इस दौरान कोई भूखा न रहे गरीबों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री हमेशा आगे आये। हर गरीब महिला के खाते में 500 रु पहुचाये गए।गरीबों को खादान्न राशन वितरित किया गया।इसके साथ ही किसानों के खातों में सहायता राशि उपलब्ध कराई गयी।
उन्होने कहा कि नागरिकता संसोधन विधेयक लाकर प्रवासी भारतीयों को उनका हक दिलाया गया। भाजपा सरकार कहती हैैं वो करती प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व बनी भाजपा सरकार ने प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने में सबसे आगे हैं।
प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार रुप में परणित करने के लिए कदम बढ़ाया है।हम अपने देश में ही रोजागार मूलक उद्योग लगाकर एक शत्तिशाली भारत का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर पत्रकारो के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि चंबल एक्सप्रेस वे की योजना शीघ्र शुभारंभ होने जा रही है। इस एक्सप्रेस वे से राजस्थान, म प्र, उ प्र सीमा में जुड़ेंगी। जिससे क्षेत्रिय लोगो को लाभ मिलेगा। प्रवासी भूमिहीन मजदूरों को पडत भूमि के पट्टे मिल सके इसके लिए में संसद में पहल करुंगी।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

