मुरैना में फिर कोरोना विस्फोट से हड़कंप, 46 नए पॉजिटिव केस

मुरैना में फिर कोरोना विस्फोट से हड़कंप, 46 नए पॉजिटिव केस

मुरैना| संजय दीक्षित| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| वहीं प्रदेश के मुरैना जिले (Morena District) में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है| यहां लगातार कोरोना विस्फोट हो रहा है| शनिवार को सर्वाधिक 46 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं| अब जिले में कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 170 पर पहुँच गया है। इससे पहले शुक्रवार को 18 और गुरूवार को 36 पॉजिटिव केस सामने आये थे|

जिले में कोरोना महामारी को लेकर आम आदमी काफी भयभीत हो गया है। कोरोना महामारी ने शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक अपने पांव पसार रखे हैं। यहां बता दें कि जिले में अब तक की सबसे बड़ी संख्या कोरोना महामारी के संक्रमित लोगों के सामने आई है। जिसको लेकर समूचे जिले में उथल-पुथल मची हुई है। प्रशासनिक व्यवस्थाएं इस बात के लिए जिम्मेदार हैं। लेकिन फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। इस कारण यह संक्रमण और अधिक फैलता जा रहा है ।

बेकाबू स्थिति से प्रशासन में हड़कंप
जिले में अब तक आई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 1 हफ्ते में लगभग संख्या 170 संक्रमित मरीजों की कोरोना पॉजिटव रिपोर्ट आयी है । जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा कोई कार्यवाही ठीक से नहीं कर पा रहा है। जिससे इस संक्रमण पर काबू पाया जा सके ।पुलिस विभाग के नए अधिकारी हाल ही में अभी मुरैना पहुंचे हैं। उन्होंने आज शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी । जिसके कारण आज सोशल डिस्टेंसिंग और बाजार में भी कुछ लोग नियम कानून के दायरे में दिखे| लेकिन जिला प्रशासन की टीम ने दुकानदारों पर कार्यवाही तो की, लेकिन संक्रमण रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। अगर सर्वे करवाने के लिए वार्ड टू वार्ड प्रयास किया जाता तो कोरोना पर काबू पाया जा सकता था लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को लेकर अभी उदासीन है और करोना व्यापक रूप से अपने पांव पसारता जा रहा है।

तीन की मौत, 170 एक्टिव केस
कोरोना संक्रमण की वजह से एक पहले और आज ग्वालियर में दो लोगों की मौत हो चुकी हैं। आज तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 324 पर पहुँच गयी। जिसमे 152 मरीज स्वस्थ्य होकर घर चले गए। शुक्रवार को 18 और शनिवार को 46 मरीजों की रिपोर्ट आई हैं।अब जिले में कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 170 पर पहुँच गया है। अब देखना है कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन क्या ठोस कदम उठाता हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews