
मुरैना, संजय दीक्षित| अम्बाह थाना क्षेत्र के खुथियाना गाँव मे जमीन के पुराने विवाद (Land Dispute) को लेकर घर में सो रहे व्यक्ति के ऊपर आरोपियों ने बंदूक से फायरिंग (Firing) कर दी । जिसमें दरोगा पुत्र शिवचरण सिंह नामक व्यक्ति की गोली लगने से मौत (Shot Dead) हो गयी। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। मृत युवक के भाई दिवान सिंह ने बताया कि दरोगा अपने घर पर सो रहा था तभी रात को करीब 7-8 लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दरोगा को गोली लग गयी। घायल दरोगा को अस्पताल लेकर पहुँचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है| पुलिस ने मामले को विवेचना में लेकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

