
Morena-Statement of Leader of Opposition Dr. Govind Singh : मुरैना के सबलगढ़ में आयोजित जन जागरण अभियान में शुक्रवार को शिरकत करने आए नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने बड़ा बयान दिया। जो चर्चा का विषय बन गया है, उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि अधिकारी बीजेपी की गुलामी कर रहे हैं। कुछ अधिकारियों ने अपना ईमान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के चरणो में गिरवी रख दिया है। प्रजातंत्र का गला घोटने वाले अधिकारी 6 महीने इंतजार करें, जो अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बनकर नियम और कानून के विपरीत आम जनता पर जुल्म ढा रहे हैं, मनमाने तरीके से निर्णय ले रहे हैं, और भ्रष्टाचार कर रहे हैं, जब 6 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनेगी तब ऐसे अधिकारियों को चुन-चुन कर सिखाया जाएगा कि कैसे नौकरी की जाती है।
[dgv_vimeo_video id=”819920667″]
अल्प प्रवास पर आए थे नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने मुरैना में अल्प प्रवास पर पहुंचे थे,यहाँ पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने जमकर शिवराज सरकार पर हमला बोला, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतार दिया है। क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलने के बाद वरिष्ठ नेता वहां जाकर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से लगातार मिल रहे हैं और उनके साथ चर्चा कर चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं। शुक्रवार को मुरैना के सबलगढ़ में आयोजित जन जागरण अभियान में शिरकत करने आए नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का बयान सुर्खियों में छा गया।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
