प्रॉपर्टी डीलर के शव का पीएम कराने के बाद परिजनों ने लगाया चक्काजाम, मौके पर पहुंची पुलिस

प्रॉपर्टी डीलर के शव का पीएम कराने के बाद परिजनों ने लगाया चक्काजाम, मौके पर पहुंची पुलिस

मुरैना, संजय दीक्षित| सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अजीतपुरा के पास बनी सिकरौदा नहर पर युवक का शव पड़ा मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया । जहां परिजनों ने शव का पीएम कराने से मना कर दिया। काफी मशक्कत के बाद युवक के शव का पीएम कराया गया।

जानकारी के अनुसार के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर अनूप तोमर का शव सोमवार को अजीतपुरा नहर के पास पढ़ा हुआ था। जहां मौके पर पहुंचकर पुलिस में मृत युवक के शव को पीएम हाउस भिजवा दिया। वहाँ परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इसके बाद ही सब का पीएम कराया जाएगा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मंगलवार को शव का पीएम कराया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने शव को मंगलवार की दोपहर मुड़िया खेड़ा बाईपास पर रख कर चक्का जाम लगा दिया।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मय फ़ोर्स के मौके पर पहुंच गई। परिजनों की मांग थी कि मृत युवक के परिजनों को बंदूक का लाइसेंस दिया जाए और आरोपियों के खिलाफ नाम बार रिपोर्ट लिखी जाए।इसके बाद पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद मृत युवक के शव को उठाकर परिजन दाह संस्कार के लिए ले गए। मृतक बेटी ने अपने ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है ।मृतक की बेटी का आरोप है कि मेरे ससुर ने कारोबार के लिए पिता से 50 लाख रुपए उधार लिए थे । मृतक की पत्नी आशा तोमर ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी बेटी का ससुर लाल जी कुशवाह पति अनूप तोमर से 50 लाख रुपए लेकर गया था। जब हमने 6 महीने बाद रुपए मांगे तो उन्होंने कहा कि सारा रुपया बिजनेस में लगा दिया है। लालजी कुशवाहा पहले भी 3 मर्डर कर चुका है। उसने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी हैं। मृतक की पत्नी रो-रो कर अपनी व्यथा सुना रही थी ।आरोपी बदमाश है। उसने 1 महीने पहले भी मेरी पति का एक्सीडेंट करवाया था और धमकी भी दी थी कि अगर पैसे मांगे तो तुझे जान से मरवा दूंगा।मेरे पति ने माता पिता का मकान बेचकर पैसे दिए थे। मेरे पति कहते थे कि मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। रुपए नही माँगूँगा तो जीवन भर क्या खिलाऊंगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews