संजय दीक्षित/मुरैना। बुधवार को बेंगलुरू में दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ मुरैैना में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाया। इन्होने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौराहे पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायको को भाजपा के नेताओं ने बेंगलुरु में बंधक बना रखा है और प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौराहे पर गृहमंत्री का पुतला जला कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें
1दीपावली से पहले मुरैना पुलिस का एक्शन, 2 जगह से अवैध पटाखे जब्त, 2 गिरफ्तार
2मुरैना में रेत माफिया पर पुलिस का एक्शन, जेसीबी से खुदवाकर बंद कराए दो रास्ते
3मुरैना के जौरा में पत्थरबाजी तक पहुंचा दो पक्षों का विवाद, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
4मुरैना दौरे पर आज CM मोहन यादव, उद्यमियों से करेंगे संवाद, जिला सलाहकार समिति की बैठक और सीएम समाधान कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
