‘लोकसभा चुनाव के बाद बंद हो जाएगी लाड़ली बहना योजना’ उमंग सिंघार का बड़ा दावा, जीतू पटवारी ने बताया कांग्रेस का मूल मंत्र

Umang Singhar

Umang Singhar big statement : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि विपक्ष के नाते अब वो एक मूल मंत्र पर चलना है वो ये कि भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र का अक्षरश: पालन करवाएं। मुरैना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि इसके लिए भले ही इसके लिए उन्हें जनता को साथ लेकर सड़क पर उतरना पड़े, लेकिन ये जिम्मेदारी कांग्रेस निभाएगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव के बाद लाड़ली बहना योजना बंद  कर दी जाएगी।

उमंग सिंघार ने कहा ‘बीजेपी सिर्फ घोषणा करती है, वादे पूरे नहीं करती’

वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार ने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे वो उससे पीछे हटती दिख रही है। उन्होने कहा कि चुनाव खत्म होते ही दो लाख लाड़ली बहनों के नाम हट गए हैं। अब सरकार के लिए वो अपात्र हो गई हैं। ये भाजपा की एक रणनीति है कि बजट कैसे कम किया जाए। उमंग सिंघार ने कहा कि वो दावे से कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद ये योजना बंद हो जाएगी। और हो सकता है कि आने वाले दिनों में अपात्र हितग्राहियों की सूची और बढ़ जाए और 30 से 40 लाख महिलाओं को अपात्र करार दे दिया जाए। उन्होने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वो चुनाव के समय सिर्फ घोषणा करती हैं लेकिन जीतने के बाद उन्हें कभी पूरा नहीं करती है। पिछले चुनाव में उन्होने 24 घंटे बिजली का वादा किया था लेकिन वो कभी पूरा नहीं किया। अब लाड़ली बहना योजना और किसानों के लिए प्रलोभन लेकर आई, लेकिन उन वादों को पूरा करने की भी मंशा बीजेपी की नहीं दिख रही है। उन्होने आरोप लगाया कि बीजेपी मुद्दों से ध्यान भटकाती है और धर्म के नाम पर राजनीति करती है।

जीतू पटवारी ने कहा ‘विपक्ष की भूमिका पूरी तरह निभाएंगे’

जीतू पटवारी ने कहा कि घोषणा पत्र को लेकर बीजेपी ने कहा था कि वो उसके लिए रामायण और गीता के समान है लेकिन अब सरकार बने एक महीना हो चुका है और किसी वचन को पूरा नहीं किया गया है। लाड़ली बहना को 3000 रुपए की जगह 1250 देना उनके साथ धोखा और अन्याय है। उन्होने कहा कि ये संस्थागत, व्यवस्थागत और सरकारी झूठ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों से किए वादें हो या फिर सस्ता सिलेंडर देने की बात..आखिर सरकार क्यों इन्हें पूरा नहीं कर रही है। उन्होने कहा कि वो विपक्ष की भूमिका पूरी तरह निभाएंगे और जनता के हित के मुद्दे उठाते रहेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews