MP News : बैठक में BJP नेता से मारपीट, पसली टूटी, रीड की हड्डी क्रेक, ICU में भर्ती

MP News : बैठक में BJP नेता से मारपीट, पसली टूटी, रीड की हड्डी क्रेक, ICU में भर्ती

मुरैना, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले से बीजेपी कार्यकारी मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा (BJP executive board president Dinesh Sharma) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शर्मा को गंभीर हालत में ICU में भर्ती करवाया गया है, उनकी पसली टूट गई है और रीड की हड्डी में भी क्रेक आया है। चोट के चलते आंते भी फटने की बात सामने आ रही है।हैरानी की बात ये है कि घटना के 24 घंटे से ज्यादा हो गए है लेकिन अबतक पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नही की है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर शाम की है, जहां नैनागढ़ रोड़ स्थित महेश्वरी धर्मशाला में भाजपा प्रत्याशी रघुराज कंषाना के समर्थन में भाजपा की एक बैठक चल रही थी, इसी दौरान  शहर मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शर्मा पर कुछ युवाओं ने हमला कर दिया और वो गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। आईसीयू में भर्ती दिनेश शर्मा की जांचें हुईं तो पता चला कि, पिटाई से उनकी पसली की हड्डी टूट गई हैं। रीढ़ की हड्डी के ज्वाइंट में भी क्रेक हुआ है। इतना ही नहीं डॉक्टरों (Doctors) ने आंतों में भी गहरी चोट बताई है।

इस मारपीट के पूर्व विधायक परशुराम मुदगल (Former MLA Parashuram Mudgal) के बेटे रिंकू और उसके दोस्तों पर लगे है। चुनावी माहौल में इस मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। वहीं मारपीट की घटना से भड़के एक पक्ष ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हैरानी की बात तो ये है कि घटना के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के  बाद पुलिस ने कोई मामला दर्ज नही किया गया है। आरोप है कि पुलिस एफआइआर(FIR) की जगह राजीनामा पर दबाव बना रही है। जल्द ही मामले की खुलासे होने की बात सामने आ रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews