मुरैना में जमीनी विवाद को लेकर फिर चली गोलियां, 1 की मौके पर मौत, जानिए पूरा मामला

Goli Gun Fire Katta

Firing In Morena : मुरैना में आए दिन गोली चलने की वारदात सामने आ रही है। मुरैना का माहौल पूरी तरीके से बदल चुका है। बता दें कि यहां गोली चलने की वारदातें आम बात हो चुकी है। पुलिस और प्रशासन का खौफ यहां के लोगों के अंदर से खत्म हो चुका है। जिसका एक ताजा मामला फिर सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर एक भाई दूसरे भाई की हत्या कर दी। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। आइए विस्तार से जानें…

मृगपुरा गांव का मामला

दरअसल, मामला सराय छोला थाना इलाके के मृगपुरा गांव का है। जब एक परिवार के बीच जमीन को लेकर पिछले 1 साल से विवाद चला रहा था। जिसमें से एक पक्ष चाहता था कि जमीन का बंटवारा हो जाए जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि बुआ उनके पास रहती है इसलिए जमीन उन्हें मिलनी चाहिए। बता दें कि बुआ की 4 बीघा जमीन जमीन थी। जिसके लिए चाचा और ताऊ के लड़कों के बीच विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कल रात तनातनी हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चलने की नौबत आ गई। इस दौरान पीठ में गोली लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी है। जिसके कारण वह घायल हो गया।

जानें मामला

बता दें कि बुआ के कोई औलाद नहीं थी। वह रमेश परमार के साथ रहती थी। जिसकी शादी नहीं हुई थी। इसलिए वह अपने बड़े भाई के परिवार के साथ रहता था। वहीं, सोमवार की रात रमेश अपने मकान के पीछे खेत में टॉयलेट के लिए गया हुआ था। इस बीच राधेश्याम परमार और उनके परिवार के लोग ने उनकी पीठ में गोली मार दी। रमेश के बड़े भाई ने यह देखा तो वह भी बंदूक निकाल लाए और राधेश्याम परमार के पैर में गोली मार दी। जिससे वह भी घायल हो गया।

जांच जारी

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही, मृतक के शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस का तहना है कि दोनों पक्षों के पुरुष घर से गायब हैं। ग्रामीण भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews