पुतला दहन के दौरान महिला कांग्रेस नेत्रियों की पुलिस से झड़प, ग्रामीण अध्यक्ष ने लगाये पुलिस SI पर थप्पड़ मारने के आरोप

पुतला दहन के दौरान महिला कांग्रेस नेत्रियों की पुलिस से झड़प, ग्रामीण अध्यक्ष ने लगाये पुलिस SI पर थप्पड़ मारने के आरोप

Morena News : मुरैना के जौरा में आज उस समय हंगामा हो गया जब महिला कांग्रेस नेत्रियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी हो गई। महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संजू शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस के एस आई अतुल सिंह ने थप्पड़ मारा है, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष संजू शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ जौरा गांधी पार्क में राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म करने पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। बड़ी बात ये है कि जिस समय प्रदर्शन हो रहा था उस समय वहां महिला पुलिस मौजूद नहीं थी, पुलिस कर्मियों की इस हरकत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

ग्रामीण महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन  

राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त होने के बाद कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है, इसी क्रम में मुरैना जिले में भी कार्यक्रम थे, महिला कांग्रेस की ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजू शर्मा अपनी कार्यकर्ताओं के साथ जौरा में गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन करने पहुंची थी।

पुतला छीनने के दौरान पुलिस और महिला नेत्रियों के बीच झूमाझटकी 

इसी दौरान जब महिला कांग्रेस नेत्रियों ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया इस दौरान दोनों तरफ से झूमाझटकी हुई और हंगामा होने लगा, लोगों के बीच बचाव और पुलिस कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने कुछ नेत्रियों को हिरासत में भी ले लिया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

महिला अध्यक्ष ने SI पर लगाये थप्पड़ मारने के आरोप 

लेकिन इस बीच महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष  संजू शर्मा ने पुलिस एसआई अतुल सिंह पर उनसे अभद्रता करने और उन्हें थप्पड़ मारने के गंभीर आरोप लगा दिये। कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाये कि महिलाओं के प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिस नहीं ठिया उर पुरुष पुलिसकर्मी उनसे झूमाझटकी कर रहे थे।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सीएम शिवराज पर लगाये आरोप 

इधर मुरैना कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने पुलिस के व्यवहार के बहाने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाये, दीपक शर्मा ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री जी खुद को भाई और मामा कहते है और फिर उन्ही बहनों और भांजियों प् र्पुलिस से लाठियां चलवाते हैं, कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरह से मोदी जी ने हमारे नेता राहुल गांधी की सदस्यता ख़त्म करवाई है ये तानाशाही है और अब कांग्रेस के साथ जनता भी अब सड़क पर है जिसका जवाब भाजपा को मिलेगा।

[dgv_vimeo_video id=”812014373″]

[dgv_vimeo_video id=”812014565″]

[dgv_vimeo_video id=”812034458″]

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews