शराब पीने के बाद हुआ विवाद, युवक को पिस्टल से मारी गोली

शराब पीने के बाद हुआ विवाद, युवक को पिस्टल से मारी गोली

मुरैना।संजय दीक्षित

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करील बाबा के पास बीती रात अज्ञात आरोपियों ने पिस्टल से गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह और सिविल लाइन थाना प्रभारी विनय यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और शिनाख्त के बाद शव को पीएम हाउस के लिए भिजवा दिया गया था। रास्ते में जा रहे राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति खून से लथपथ अवस्था में करीब वाले बाबा के पास मृत अवस्था में पड़ा हुआ है ।शव के पास बाइक भी रखी हुई है और शराब का सामान भी रखा हुआ है।

पुलिस ने राहगीर की सूचना से मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तो मृत युवक के पास शराब से भरे हुए गिलास और बोतल कुछ खाने-पीने की सामग्री रखी हुई थी। युवक का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था पुलिस ने युवक की जेब से पर्स में रखे कागज से शिनाख्त की तो युवक का नाम सत्येंद्र पुत्र दिनेश यादव उम्र 28 वर्ष निवासी न्यू आम पुरा के रूप में शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि दिनेश कुछ दिन पहले ही इंदौर से अपने घर पर आया था और वहां रहकर चाट का काम करता था।जिसके बाद आज दोपहर परिजनों ने युवक के शव को पोस्टमार्टम ना कराते हुए पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर शव को रख दिया। परिजनों की मांग थी कि जिन लोगों ने उनके लड़के की गोली मारकर हत्या की है।

उन आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। वही मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने कहा कि सीसीटीवी रिकॉर्ड में आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्दी ही आरोपियों का खुलासा किया जाएगा ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के समझाने के बाद परिजन युवक के शव को लेकर घर चले गए।पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews