
Morena News : मुरैना जिले में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही। यहां आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता ही रहता है और यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि गोलियां तक चल जाती है। बता दें कि यहां की जनता को न प्रशासन का डर है और ना ही पुलिस का। जिसका एक ताजा मामला आज एक बार फिर सामने आया है, जहां छोटी सी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ और गोलियां तक चल गई।
सोशल मीडिया पर वायरल
आपको बता दें कि जौरा में तोमर परिवार और गुर्जर परिवार में विवाद हुआ मामला है। जौरा थाना क्षेत्र के पगारा रोड का जिसमें मकान की छत बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से कहा सुनी हो गई। इस दौरान तनाव और बढ़ता गया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग तक कर डाली। किसी ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हवाई फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही हैं।
[dgv_vimeo_video id=”830948793″]
जांच में जुटी पुलिस
इस दौरान लोगों की चीखने की तेज आवाज भी सुनाई दे रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगवाग दहशत में आ गए हैं। लोगों द्वारा तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी और अभी तक पुलिस ने इस वारदात में शामिल 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
[dgv_vimeo_video id=”830948855″]
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

