
मुरैना| संजय दीक्षित| मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है| इंदौर में स्थिति खराब है| इस बीच गुरूवार को मुरैना में भी दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं| दुबई से वापस लौटे पति पत्नि की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है|
मुरैना जिला चिकित्सालय से भेजे गये 32 सेंपलों में से दो पॉजीटिव, चार निगेटिव, 26 की रिपोर्ट आना शेष था। पति 17 मार्च को दुबई से आया था उसके बाद तबियत खराब होने पर 31 मार्च को आरएमओ की सर्तकता से पति-पत्नी का परीक्षण कर अस्पताल में आइसोलेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। दोनों के 22 रिश्तेदारों को इंस्टीट्यूशन कोरेनटाइन में दाखिल किया गया हैं। उसके बाद पूरे 47 वार्ड को सील किया गया है। स्वास्थ्य विभाग का अमला प्रशासन के साथ तैयारी में जुट गया हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

