मुरैना में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, प्रशासन की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार

मुरैना में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, प्रशासन की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार

मुरैना| संजय दीक्षित| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) वृद्ध महिला की मौत हो गई है। कोरोना पीड़ित महिला कई बीमारियों से ग्रसित थी। बीमारियों से ग्रसित महिला के शरीर में किडनियों ने काम करना बंद कर दिया था। महिला सिकरवारी बाजार की रहने वाली थी।

कोरोना पॉजिटिव वृद्ध महिला कमला चाँदील उम्र 75 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बीमारियों से ग्रसित होने के कारण परिजन उसे घर ले जाना चाहते थे। परिजनों का कहना था कि इसे घर पर ही क्वारंटाइन कर देंगे, लेकिन आज सुबह महिला की मौत हो गयी। जिला अस्पताल से 108 एम्बुलेंस से मृत कोरोना पॉजिटिव महिला के शव को दाह संस्कार के लिए शमशान घाट में ले जाया गया ।जहां मेडिकल टीम की निगरानी में पीपीईटी किट पहनकर अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही अंतिम दर्शन के लिए परिजनों को भी बुलाया गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। फिलहाल मुरैना जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 29 रह गयी थी लेकिन एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी और तीन कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर घर चले गए जिसके बाद एक्टिव मारिजों का आंकड़ा 25 रह गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews