दहेज की भेंट चढ़ी महिला, ससुरालवालों ने जिंदा जलाया

दहेज की भेंट चढ़ी महिला, ससुरालवालों ने जिंदा जलाया

मुरैना।संजय दीक्षित।

जिले के महुआ थाना क्षेत्र के पिपरई गांव में ससुरालवालों ने एक महिला को जिंदा जला कर आग के हवाले कर दिया।आग लगाने के बाद ससुरालवाले मायके में महिला को छोड़ कर भाग गए। मायके वालों ने घायल अवस्था मे झुलसी महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

जिला अस्पताल में भर्ती प्रियंका पत्नी शिव शंकर कटारे ने बताया कि करीब 10 माह पूर्व शादी हुई थी।शादी के बाद से पति व परिजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे।बीते रोज पति ने मेरे बाल पकड़ लिए और देवर ने साड़ी में आग लगा दी । जिसके बाद ससुरालवालों ने मुझे जलाकर मेरे मायके बिजलीपुरा में छोड़ कर भाग गए। मायके पक्ष के लोग इलाज के लिए अस्पताल में लेकर पहुंचे है।

थाना प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में महिला के बयानों के लिए पुलिस को भेज दिया हैं। बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews