मुरैना के चार ब्लॉकों में हुआ कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन का आयोजन

मुरैना के चार ब्लॉकों में हुआ कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन का आयोजन

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना जिले मे आज कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का ड्राई रन का आयोजन किया गया।जिला चिकित्सालय में ड्राई रन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें कुल दो दर्जन से अधिक स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। वैक्सीन की ड्राई रन प्रक्रिया में सेन्टर पर अलग-अलग तीन कमरे बनाए गए थे। पहले कमरे में वैक्सीन लगवाने वाले मरीज का पंजीयन और उसका वेरिफिकेशन किया गया। दूसरे कमरे पर वैक्सीन लगाई गई। वहीं तीसरा कमरा ऑब्जर्वेशन रूम का बनाया गया। जिसमें वैक्सीन लगने के बाद व्यक्ति को 30 मिनट तक रुकना होगा, ताकि किसी भी तरह की अगर कोई दिक्कत होती है, तो उस व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाया जा सकें।

पहले चरण में लगभग 8 हजार 500 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।जिसमें प्राइवेट और सरकारी कर्मचारी अधिकारी शामिल होंगे।जिला टीकाकरण अधिकारी अजय गोयल ने बताया है कि पहले चरण में सरकारी, प्राइवेट डॉक्टर, नर्स स्टाफ, एएनएम, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को लगाई जाएगी। कोरोना वैक्सीन मिलने के चार से पांच दिन के अंदर इन सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगा दी जाएगी। इसके बाद संभवत फरवरी में वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू होगा। जिसमें आम जनता को वैक्सीन लगाई जाएगी। मुरैना जिले को 20 जनवरी तक कोरोना वैक्सीन मिलने की पूरी संभावना है।

वैक्सीन लगने की तैयारियां पूरी

मुरैना जिले में कोरोना वैक्सीन के नोडल अधिकारी कलेक्टर अनुराग वर्मा को बनाया गया है। वैक्सीन लगाने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी करा दी गई है। वहीं वैक्सीन सबसे पहले जिनको लगानी लगानी है उनके पंजीयन का काम सीएमएचओ डॉ.आरसी बांदिल की निगरानी में हुआ है। हर ब्लाक स्तर पर वैक्सीन लगाने वाले डॉक्टरों की ट्रेनिंग का काम एसडीएम की निगरानी में पूरा कर लिया गया है।आज मुरैना, जौरा,पोरसा और कैलारस ब्लॉक में ड्राई रन का आयोजन किया गया।

मुरैना जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए डॉक्टर और कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी करवा दी गई है। इनमें सेक्टर डॉक्टरों से लेकर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्टाफ नर्स और एएनएम शामिल है।ड्राई रन की पूरी प्रक्रिया की रिहर्सल के लिए आज एडीएम उमेश शुक्ला,सीएमएचओ डॉ आरसी बांदिल,सिविल सर्जन डॉ अशोक गुप्ता,आरएमओ धर्मेंद्र गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी अजय गोयल,डीएचओ टू डॉ पद्मेश उपाध्याय और मीडिया प्रभारी रामलली माहौर सहित कई लोग उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews