आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, पत्नी और बच्चे घायल

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, पत्नी और बच्चे घायल

मुरैना| संजय दीक्षित| कैलारस थाना क्षेत्र के डोंगरपुर गांव में लुसन इक्कठा करने गए किसान के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी।किसान के साथ उसकी पत्नी और बच्चे भी साथ मे थे लेकिन अंधी और तूफान में आकाशीय बिजली में किसान छोटे बाथम की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी शकुंतला और बच्ची प्रियंका और कोमल घायल हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुँच गए और सभी घायलों को कैलारस स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया हैं।जहां उनका उपचार किया जा रहा है।थाना प्रभारी अविनाश राठौर ने बताया हैं कि जो भी राशि शासन के द्वारा उपलब्ध होगी उसको किसान के परिवार को मुहैया कराई जाएगी।जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews