
Morena News : मुरैना के दिमनी थाना क्षेत्र के मजरा रतिराम के पुरा में दोपहर चार थानों की पुलिस की पहरेदारी और अंबाह एसडीएम राजीव समाधियां की मोजूदगी में यहां राजमार्ग समीप स्थित खेतों में प्रशासन ने जेसीबी मशीन चलाते हुए खड़ी फसलों को नष्ट किया गया। वहीं इन खेतों के मालिक किसान इस कार्यवाही पर विरोध जताते भी नजर आए।
यह है पूरा मामला
बता दें कि नेशनल हाईवे को जोड़ता मुरैना अंबाह राष्ट्रीय राजमार्ग 552 के मजरा रतिराम का पुरा पर लगभग 3 हेक्टर जमीन पर टोल टैक्स का निर्माण होना है। इसके निर्माण के लिए राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा यहां के किसानों से जमीन खरीदी अनुबंध किया गया है। इसको लेकर आज जमीन की सुपुर्दगी और कब्जा पाने के लिए प्रशासन ने अपना अभियान चलाते हुए अनुबंधित खेतों में जेसीबी चलाते हुए फसलों को नष्ट किया। बताया जाता है कि लगभग 12 किसान परिवारों से राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा टोल टैक्स निर्माण के लिए जमीन अधिकृत की गई है। इस कार्यवाही दौरान जमीन को लेकर कई किसान परिवार दबी जुबान विरोध करते नजर आए।
[dgv_vimeo_video id=”783336263″]
नाराज किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा जो अपना कब्जा पाने के लिए खेतों की खड़ी फसल को नष्ट किया है वह किसानों के लिए सरासर नाइंसाफी है, यही नहीं पुलिस की पहरेदारी में प्रशासन का ये रवैया किसानों पर मनमानी और जबरदस्ती का रवैया है। वही अपने पक्ष का बचाव करते हुए एसडीएम राजीव समाधिया ने कई सारी सरकारी योजनाओं का लाभ इन परिवारों को दिलाने का आश्वासन तक दे डाला। देखना यह है कि इन 12 परिवार को मुआवजा भी सही समय पर मिल पाता है या नहीं योजनाओं की तो बात बहुत दूर की है।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”783336601″]
