खाद्य विभाग के अधिकारी पर अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला, बीच बचाव में टोल कर्मी घायल

खाद्य विभाग के अधिकारी पर अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला, बीच बचाव में टोल कर्मी घायल

मुरैना, संजय दीक्षित| Morena News सिविल लाइन थाना क्षेत्र के टोल नाके के पास अज्ञात लोगों ने खाद्य अधिकारी अवनीश गुप्ता पर जान लेवा हमला कर दिया। जिसमें बीच बचाव करने पहुँचे टोल नाके (Toll barrier) के कर्मचारी शिशुपाल पुत्र नारायण सिंह नि. बुधावली का पुरा कैलारस के सिर में गंभीर चोट आई हैं।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर टोल टैक्स के पास खाद्य अधिकारी अवनीश गुप्ता गाड़ी से ग्वालियर की तरफ जा रहा थे तभी टोल टैक्स के पास अज्ञात लोगों ने पीछे से गाड़ी में टक्कर मारी दी। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। टक्कर देने के बाद आरोपियों ने मौके पर लड़के बुलाकर पत्थर बाजी कर दी। जिसमें टोल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और हमला करने वाले लड़कों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही के लिए थाने के सुपुर्द कर दिया हैं । घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में मल्लम पट्टी के लिए ले जाया गया है।खबर लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews