खाद्य विभाग का छापा, सरसों के तेल और दूध के नमूने जाँच के लिए भेजे 

खाद्य विभाग का छापा, सरसों के तेल और दूध के नमूने जाँच के लिए भेजे 

मुरैना, संजय दीक्षित । शहर के औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area)में संचालित दो तेल मिलों और शहर में संचालित चिलर सेंटरों पर आज खाद्य विभाग (Food department) ने एसडीएम के नेतृत्व में छापा मारा। टीम ने मिलावटी होने के शक में सरसों के तेल और दूध  के सेम्पल लेकर जाँच के लिए भेज दिए हैं।

खाद्य  विभाग की टीम और एसडीएम आरएस बाकना ने मिलकर पवन ऑल इंडस्ट्रीज व दिलीप ऑयल इंडस्ट्री पर छापामार कार्रवाई की । इस छापामार कार्रवाई  में देखा गया  कि फैक्ट्री के अंदर ब्लैडेड तेल की पैकिंग की जा रही थी। खाद्य विभाग की टीम ने सरसों तेल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं । इसके साथ ही पारस चिलिंग सेंटर से भी मिश्रित दूध के नमूने भरकर जांच के लिए भेज दिए हैं। इसके अलावा सुघर सिंह यादव नामक दूध कारोबारी के टैंकर से मिश्रित दूध का नमूना भी लिया गया।  एसडीएम आरएस बाकना के नेतृत्व में खाद सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता, रेखा सोनी, अनिल परिहार ,महेंद्र सिरोहिया ने औद्योगिक क्षेत्र में संचालित पवन आयल और दीपक ऑइल लिमिटेड में जाकर मौका मुआयना किया तो ब्लेंडेड सरसों तेल की पैकिंग की जा रही थी ।जिसके सैंपल लेकर लैब में भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही  पारस चिलिंग सेंटर से मिश्रित दूध और सुघर सिंह यादव की दूध डेरी से टैंकर में जा रहा मिश्रित दूध के सैंपल भोपाल लैब में भेज दिए गए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews