अनधिकृत तरीके से खुली बेकरी शॉप को खाद्य विभाग ने किया सील

अनधिकृत तरीके से खुली बेकरी शॉप को खाद्य विभाग ने किया सील

मुरैना/संजय दीक्षित

मुरैना में लॉक डाउन के चलते शहर सहित जिले भर में प्रशासन की इतनी सख्ती बरती जा रही है कि कोई भी दुकानदार बिना परमिशन के सामग्री नही बेच पायेगा। जिसके बाद प्रशासन ने सभी एरिया पूरी तरह से सील कर दिया था। खाने पीने की किल्लत को देखते हुए कलेक्टर के आदेश पर कुछ लोगों को खाद्य अधिकारियों द्वारा दुकानोंदारों को सामग्री बेचने के लिए पास दिए गए थे। इसके बाबजूद कुछ दुकानदार चोरी छिपे सामान बेच रहे थे।जिसकी शिकायत कलेक्टर से की गयी।

इसके बाद खाद्य बुधवार को अधिकारी डी के जैन ने पूरी टीम के साथ गणेशपुरा में आदर्श स्कूल के पास जाकर रवि जैन की ब्रेकरी की दुकान पर जाकर देखा तो सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते हुए माल सप्लाई किया जा रहा था। जबकि दूसरी दुकान की परमिशन थी और दूसरी दुकान से माल बेचा रहा था। इसके चलते खाद्य विभाग के अधिकारी ने ब्रेकरी की दुकान को सील कर रवि जैन के खिलाफ कार्यवाही की हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews