गाय को हटाने गए युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

गाय को हटाने गए युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र से खेड़ा गांव में ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। युवक एक गाय को सड़क किनारे हटाने गया था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अम्बाह पोरसा मार्ग पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। जिससे कई घंटों आवागमन बाधित रहा । ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक के घरवालों को मुआवजा दिया जाए। घटना की सूचना मिलने के 3 घंटे बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

आपको बता दें कि मृतक दिनेश पुत्र रमेश जाटव उम्र 42 साल निवासी खेड़ा गांव में सड़क किनारे बैठी गाय को हटाने के लिए गया था उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को सड़क पर रखकर बैठ गए और वहां लम्बा जाम लग गया।

ये भी पढ़ें – उमा भारती के विवादित बोल, ब्यूरोक्रेसी की क्या औकात, हमारी चप्पल उठाती है

करीब 3 घंटे जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही ,लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासनिक का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में आम जनता के कहने पर ग्रामीणों ने जाम को खोल दिया। मृतक दिनेश जाटव के तीन बच्चे हैं। उसके दो बेटी, एक बेटा है। दिनेश मजदूरी करके अपने घर का भरण पोषण करता था।

ये भी पढ़ें – दफनाने और दाह संस्कार के बीच पड़ी उलझन, पारिवारिक विवाद खुलकर आया सामने

परिजनों का कहना है कि उसके मरने के बाद अब उनके घर की देखभाल कौन करेगा। इस कारण लोग धरने पर बैठे हुए थे, लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासनिक का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया, अगर प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर आ जाता तो मृतक के परिवार को सहायता राशि मुहैया हो जाती।जिससे उनके घर का भरण पोषण होता रहता।पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – सिंधिया के दौरे से पहले सियासी हलचल तेज, कांग्रेस ने पूछा सवाल – आपने क्या किया?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews