हरियाणा से आ रही 50 लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त

हरियाणा से आ रही 50 लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त

मुरैना। दीक्षित की रिपोर्ट।

पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के द्वारा अपराधियों एवं अवैध शराब के कार्यों में लिप्त बदमाशों, जुआरियों के विरूद्ध लगातार धरपकड़ के निर्देश दिए गए है। इसी निर्देशन में जौरा पुलिस द्वारा लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब मय कंटेनर के पकड़ कर सफलता हासिल की है। जौरा एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अवैध शराब से भरा हुआ कंटेनर जौरा तरफ आ रहा है।

एसडीओपी सुजीत भदौरिया के निर्देशन पर टीआई शर्मा ने एसआई सुभाष शर्मा, जयदीप भदौरिया, एएसआई शम्भू दयाल बाथम एवं प्रदीप त्यागी, मानवेन्द्र सिंह जाट, असगर खान, गोपेश सिंह, नकुल सिंह आदि स्टाफ को लेकर जौरा एक्सचेज के पास एम.एस.रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी रात डेढ़ बजे के लगभग मुरैना की तरफ से आ रहे कंटेनर क्रमांक यूपी 84 टी 6159 को रोककर तलाशी ली तो उसमें रखे कार्टूनों में अवैध शराब भरी हुई थी। जिसे जप्त कर कंटेनर को जौरा थाने लाकर देखा तो हीट कम्पनी की अवैध शराब कार्टूनों में भरी हुई थी। कंटेनर में तलाशी लेने पर दो ड्रम अवैध ओपी भी रखी थी। कंटेनर चालक राज सिंह पुत्र रतन सिंह जाट निवासी नजफगढ़ ने टीआई शर्मा को पूछताछ में बताया कि वह उक्त अवैध शराब को हरियाणा से लाया है। शराब को कहां किसको देने जा रहा था उसे लेकर पुलिस कंटेनर चालक से पूछताछ कर रही है।करीब चार सौ लीटर ओपी भी बरामद की गयी हैं। इसका उपयोग शराब बनाने में होता है। पुलिस ने आबकारी एक्ट 34/2 एवं 49/7 के तहत मामला दर्ज किया है।।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews