गोवा घूमने के लिए रची थी खुद के अपहरण की साजिश, परिवार से मांगी 50 लाख की फिरौती

morena-kidnapping case

मुरैना, संजय दीक्षित| Morena News जिले के पोरसा थाने के तरैनी चरनसिंह का पुरा गांव निवासी युवक के अपहरण मामले (Kidnapping Case) में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है| युवक ने खुद के ही अपहरण की साजिश रची थी, और परिवार से 50 लाख की फिरौती (Ransom) मांगी थी| पुलिस ने बताया कि युवक को गोवा (GOA) घूमने जाना था इसलिए उसने ऐसा किया| पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया (SP Anurag Sujania) ने पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए मामले का खुलासा किया|

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि पोरसा के चरनसिंह का पुरा तरैनी से 30 सितंम्बर की शाम को अपनी मोटरसाइकिल से जिम करने नागेन्द्र पुत्र शिवराज माहोर पोरसा आया था। घर वापिस जाते समय अटेर रोड पर एक खेत में युवक की मोटर साइकिल पड़ी मिली। उसके बाद नागेन्द्र के घर पर फोन करके पचास लाख की फिरोती मांगी गई। फिरौती की सूचना मिलते ही मामला अपहरण में तब्दील कर लिया और पुलिस ने चारो तरफ युवक की तलाश शरू कर दी।

खुद ने ही मांगी फ़ोन पर फिरौती
पोरसा थाना प्रभारी अतुल सिंह ने मय फ़ोर्स की मदद से शुक्रवार को नागेन्द्र को चम्बल नदी के किनारे अटेर रोड पर बरामद कर लिया। पूछताछ पर नरेंद्र ने बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल को घटना स्थल पर बाजरे के खेत मे ले जाकर पटक दिया और लिफ्ट लेकर अटेर पहुँच गया। फिर मोबाइल से मुह पर तौलिया रखकर अपने पिता से फिरौती की मांग की और अटेर के जंगलों में छिपता रहा ।

गोवा घूमने के लिए रची खुद के अपहरण की कहानी
नागेंद्र ने बताया कि उसे गोवा जाने के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने स्वयं की अपहरण की कहानी रची। पुलिस ने नागेन्द्र पर धारा 193,196 के तहत आरोपी बनाया है। वहीं नागेन्द्र के पिता का कहना है कि पुलिस की सक्रियता और दबाव के कारण अपहरणकर्ता युवक को छोडकर भाग गए है। पुलिस की बदोलत हमारा लड़का सुरक्षित लौट आया है। उधर पुलिस अधीक्षक ने बताया हैं कि इस घटना में अन्य लोग जो शामिल है उनकी तलाश की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews