Morena News: बर्थडे पार्टी के जश्न में नवयुवकों ने की कट्टो से हर्ष फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Morena News: बर्थडे पार्टी के जश्न में नवयुवकों ने की कट्टो से हर्ष फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Morena News : मुरैना में बंदूक रखना और उसे चलाना आम बात है। चाहे वह किसी भी प्रकार का जश्न हो बंदूक होना और उससे फायरिंग करना है यहां के लोगों के लिए गर्व की बात है। हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध लगने के बावजूद भी शहरवासियों द्वारा शादी समारोह, बर्थडे पार्टी या किसी दूसरे जश्न में हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही। कभी-कभी हर्ष फायरिंग के कारण दूसरों को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। जिसका एक ताजा मामला फिर से सामने आया है। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए विस्तार से जानें…

मामले की जांच जारी

दरअसल, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीती रात को कुछ नवयुवकों ने बर्थडे पार्टी मनाई, जहां उन्होंने कट्टों से ताबड़तोड़ हर्ष फायर किए। जिससे आसपास के रहवासियों की नींद उड़ गई। फायरिंग की आवाज सुनकर कोई बाहर नहीं निकला। साथ ही, पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, पुलिस ने चारों युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली थाने भी ले जाया गया लेकिन बाद में उनको छोड़ दिया गया। बता दें कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न करना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। खबर है कि इन आरोपियों को बड़ा लेनदेन कर छोड दिया गया है। फिलहाल, यह मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया है। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

जानें पूरा मामला

बता दें कि डॉ. पी.के.एस तोमर चौराहे पर रात को युवकों ने एक बाइक खड़ी की और उस पर केक रखा। बाइकों की लाइट जलाकर रोशनी की गई। केक काटने से पूर्व कट्टों से ताबड़तोड़ हर्ष फायर किए गए। खास बात यह है कि जहां फायरिंग की गई वह चौराह पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का सबसे व्यस्ततम चौराहा है। यहां रात दिन आवागमन रहता है, यहां हादसा भी हो सकता था लेकिन नवयुवकों को क्या था उनकी अपनी खुशी से मतलब था। हालांकि, जो वीडियो सामने आया है उसमें फायरिंग के बाद कुछ नव युवक केक काटने से पूर्व ही वहां से विरोध करते हुए निकलते नजर आ रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”851186787″]

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews