हत्या के मामले में फरार 20 हज़ार के इनामी पकड़े

हत्या के मामले में फरार 20 हज़ार के इनामी पकड़े

मुरैना| संजय दीक्षित| पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह एवं एसडीओपी अवनीश बंसल के नेतृत्व में पोरसा थाना प्रभारी अतुल सिंह ने ₹20000 के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार पोरसा थाना प्रभारी अतुल सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ दिन पूर्व तरेनी गांव में युवक की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। हत्या करने के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने सभी जगह तलाश किया तो मुखबिर द्वारा सूचना मिली के तरैनी गांव के बेहड़ में चार आरोपी छुपे हुए हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना से चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।पुलिस अधीक्षक के द्वारा चारों आरोपियों पर पांच ₹5000 -5000 का इनाम घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपियों के नाम देवेंद्र तोमर, सुनील तोमर, जयदीप तोमर एवं एक अपचारी बालक पकड़ा गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews