राजश्री होटल के कमरे में मिला मैनेजर का शव, पुलिस जांच में जुटी

राजश्री होटल के कमरे में मिला मैनेजर का शव, पुलिस जांच में जुटी

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना जिले (morena) के स्टेशन थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर राजश्री होटल (Rajshree Hotel) में होटल के ही मैनेजर का शव (manager dead body) मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद होटल प्रबंधन ने इसकी सुचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मैनेजर केशव शर्मा पिछले 30 वर्षों से होटल में काम कर रहा था। वहीं होटल के स्टाफ को तीसरी मंजिल के कमरा नंबर 203 में मैनेजर का शव पलंग पर पड़ा हुआ मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जिसके बाद होटल स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें…Burhanpur News: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए सरकारी डॉक्टर, OTP मांग उड़ाए लाखों रूपए

पुलिस ने बताया कि हो सकता है युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है और उसी कारण उसके मुंह से झाग निकल रहा था। युवक की मौत करीब 8 से 10 घंटे पहले हो चुकी है। फिलहाल शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। केशव की मौत की खबर सुनते ही परिजन भी राजश्री होटल पहुंचे और उनका रो रो कर बुरा हाल है।

वहीं बाजार में चर्चा है कि आखिर मैनेजर केशव शर्मा ने आत्महत्या क्यों की या फिर किसी ने उसको जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की है। बरहाल स्टेशन थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में होटल प्रबंधन और मालिक से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें…Indore news : होटल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, ठहरने वालों की जानकारी ना रखने पर होटल सील

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews