मुरैना: होटल एवं माॅल छोड़कर सारी दुकानें पहले की तरह खुलेंगी

मुरैना: होटल एवं माॅल छोड़कर सारी दुकानें पहले की तरह खुलेंगी

मुरैना/संजय दीक्षित

कोरोना संक्रमण में लॉक डाउन के दौरान केन्द्र व राज्य शासन की गाइडलाइन के अनुसार कलेक्टर प्रियंका दास ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि बाजार ऑड- ईवन पर नहीं पहले की तरह ही पुनः प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक खुलेंगे। इसमें होटल एवं माॅल नहीं खोले जाएंगे। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकना हमारी पहली प्राथमिकता है।

कलेक्टर ने कहा कि मुरैना लाॅकडाउन-4.0 की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। जिसमें बाजार के फास्ट फूड, रेस्टोरेन्ट, भोजनालय, मिठाई की दुकानें खुलेंगी लेकिन दुकान में बैठकर खाने की अनुमति नही होगी। नाई, ब्यूटीपार्लर की दुकानें शासन की गाइडलाइन अनुसार खोली जाएंगी किन्तु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा।  बाजार खुलने के बाद दुकानदार और ग्राहक को शासन की गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य रहेगा। अगर नियमों का उल्लंघन हुआ या कोरोना के मरीजों की संख्या तीव्र गति से बढ़ती है तो बाजार को पुनः ऑड ईवन की तर्ज पर खोला जायेगा।कलेक्टर ने आदेश में कहा कि एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews