मुरैना: बेहोश अवस्था में मिलीं 5वीं बटालियन की एएसआई, पैर- हाथ में चोट के निशान

मुरैना

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (morena) पांचवी बटालियन (5th battalion) में पदस्थ अरुणा पटेल एएसआई (ASI) लिपिक के पद पर कार्यरत थीं। वे रात भर रोड पर बेसुध अवस्था में पड़ी रही और किसी को भी जानकारी नहीं थी कि एसएसआई कहां पर हैं। शनिवार की सुबह जब कुछ पुलिसकर्मी (Policemen) रास्ते से गुजर रहे थे तभी पुलिसकर्मियों की नजर महिला पर पड़ी। जब पास में जाकर देखा तो बेहोशी हालत में एएसआई अरुणा पटेल पड़ी मिलीं। बटालियन की एम्बुलेंस से उन्हें तुरंत ही जिला चिकित्सालय (district hospital) ले जाया गया।

यह भी पढ़ें… MP Board: तो क्या 10वीं के बच्चों को लौटाएं जाएंगे परीक्षा शुल्क! माशिमं ने दिया जवाब

जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया लेकिन शरीर मे चोट अधिक होने के कारण अभी तक पटेल को होश नहीं आया हैं। उनको होश आने के बाद ही पता चलेगा कि किन हालात में बेहोश हुई हैं। वहीं बताया गया है कि किसी अज्ञात वाहन द्वारा रात के समय टक्कर मार दी गयी है क्योंकि उनके पैर और हाथ में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें… NCERT ने किया रामायण का अपमान, बाबर को कहा बहादुर, भड़के लोगों ने की ये बड़ी मांग

वीआईपी रोड पर बेहोशी की हालत में मिली पांचवीं बटालियन की एएसआई अरुणा दतिया की रहने वाली हैं। मुरैना शहर के वीआईपी रोड पर पांचवी बाहिनी गेट पर लगे बैरिकेडिंग से पास एसआई अरुणा पटेल बेहोशी की हालत में पड़ी मिली हैं। एएसआई अरुणा पटेल की तबियत खराब होने के कारण उन्हें ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews