पंचायत चुनाव से पहले CEO का एक्शन- 6 प्रधानों को नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब

mp news

मुरैना, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena District) में पंचायत चुनाव (Panchayat Election 2021) से पहले जनपद पंचायत पहाड़गढ़ CEO (Janpad Panchayat CEO) ने बड़ी कार्रवाई की है। जनपद पंचायत पहाड़गढ़ CEO द्वारा 6 को धारा 40 के तहत कारण बताओ नोटिस (Notice) जारी किया है। नोटिस का जवाब 2 दिवस में नहीं देने पर संबंधित प्रधानों को पद से पृथक करने की कार्यवाही की जायेगी।इस लापरवाही को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित कर्मचारियों द्वारा शासकीय कार्य में लापरवाही उदासीनता बरती जा रही है।

यह भी पढ़े.. MP College: कॉलेजों को मंत्री ने दिए यह निर्देश, अब मुख्यालय स्तर से होगी मॉनिटरिंग

दरअसल, पहाड़गढ़ जनपद की ग्राम पंचायतों में सामुदायिक स्वच्छता परिसर में दो सामुदायिक स्वच्छता परिसर स्वीकृत किये गये थे। इनका कार्य पिछले 15 दिनों से नहीं कराया गया है, जिसके चलते कार्य बंद पड़ा हुआ है। इस संबंध में मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पहाडगढ द्वारा 10 मार्च को निर्देश दिये थे, उसके बावजूद भी आज 15 दिन बीत जाने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके बाद CEO ने यह नोटिस जारी किया है।

CEO का कहना है कि जिला पंचायत कार्यालय (District Panchayat Office) के आदेशानुसार दो दिवस के अंदर कार्य की वस्तु स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिये गये हैं। दो दिवस के बाद जानकारी न मिलने पर यह मान लिया जायेगा कि शासकीय कार्य में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। क्यों न संबंधित को पद से पृथक करने हेतु पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत प्रकरण वरिष्ठ कार्यालय भेजा जाये, जिसमें संबंधित स्वयं जिम्मेदार होंगे।

इनको थमाया नोटिस, 2 दिन में देना होगा जवाब

CEO ने धारा 40 के तहत नोटिस करने वालों प्रधानों से में ग्राम पंचायत पचोखरा की प्रधान  राजकुमारी परमार, ग्राम पंचायत घाड़ौर की प्रधान  सरोज यादव, ग्राम पंचायत चिन्नौनी करेरा की प्रधान  कमला देवी, ग्राम पंचायत छिनवरा की प्रधान श्रीमती शीलादेवी, ग्राम पंचायत परसौटा की प्रधान  सीमा अर्गल और ग्राम पंचायत विश्नोई के प्रधान श्री नत्था जाटव है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews