Morena: अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को वन विभाग ने पकड़ा, वाहन जब्त, चालक फरार

morena

 मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (morena) वन विभाग (forest department) की एसडीओ श्रद्धा पांडे अपनी टीम के साथ अवैध खनन (illegal mining) करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए नेशनल हाईवे पहुंची। यहां पर स्थित सैयद नहर के पास ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ने के लिए जाने पर सूचना मिलते ही ट्रैक्टर ट्रॉली चालक भाग गए। उसके बाद वे वापस महाराजपुर की तरफ से होते हुए खनेता गांव और जौरा रोड की तरफ से वापस डिपो की तरफ जा रहीं थी। तभी अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने एसडीओ (sdo) को देखकर ट्रैक्टर को प्रधानमंत्री आवास की तरफ मोड़ दिया।

यह भी पढ़ें… 17 लाख लोगों के वैक्सीनेशन पर कांग्रेस का बड़ा हमला, शिवराज सरकार पर धांधली के आरोप

ये देखते ही जब उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक का पीछा किया तो चालक नेशनल हाईवे पर सोलंकी पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को पलट कर भाग गया। वन विभाग की टीम ने हिटेची मशीन के द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली को रास्ते से हटाकर जप्त कर वन डिपो मे राजसात की कार्रवाई के लिए रख दिया है।

यह भी पढ़ें… माननीयों के स्वजनों को लेकर बड़ी तैयारी में शिवराज सरकार, प्रावधानों में किया जाएगा संशोधन

इसके साथ ही दोपहर को न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित न्यायालय से होकर देवरी घड़ियाल केंद्र की तरफ जा रही थी। तभी अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक रेत को खाली करने के बाद केएस मिल चौराहे से होते हुए ओवरब्रिज की तरफ ट्रैक्टर को रोक कर खड़ा हो गया और एसडीओ पांडे के वाहन पर फ़ावड़ा और लकड़ी के पटना को फेंकने की कोशिश की। तभी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके का फायदा उठा कर वहां से भाग गया। वन विभाग की एसडीओ ने आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews