मुरैना शराब काण्ड : मृतकों के परिजनों से मिले सिंधिया, 50-50 हज़ार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की

मुरैना शराब काण्ड : मृतकों के परिजनों से मिले सिंधिया, 50-50 हज़ार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की

मुरैना, संजय दीक्षित| मध्य प्रदेश  (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) जिले के छैरा गाँव के आसपास जहरीली शराब पीने से हुई 24 लोंगो की मृत्यु के बाद राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने शनिवार को मृतकों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की| इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से चर्चा कर ढांढस बंधाया। उन्होंने अपनी ओर से मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रूपये देने की बात कही।

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि मुरैना जिले में यह घटना दिल को झकझोर देने वाली घटना है। एक साथ धीरे-धीरे 24 लोंगो की मृत्यु बड़ी घटना है। मृतकों के परिजनों को लाभ मिले, ऐसा अनुरोध मुख्यमंत्री जी से मैं करूंगा। मृतक परिजनों को मेरी तरफ से 50-50 हजार रूपये दिये जायेंगे। हम सब मिलकर परिवार को ढांढ़स बंधाये, इस दुख की घड़ी में हम सबको दुख बांटने की जरूरत है।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़, अम्बाह विधायक कमलेश जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता, पूर्व मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, पूर्व मंत्री गिर्राज डंडोतिया, पूर्व विधायक रघुराज कंषाना, राकेश रूस्तम सिंह मौजूद थे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews