Promotion: मप्र में पुलिसकर्मियों की पदोन्नति, देखिए लिस्ट

officer Promotion

 मुरैना, संजय दीक्षित। राज्य शासन (state government) द्वारा हाल ही में जारी आदेशों के तहत आरक्षकों (guard) को हवलदार (sargeant) और हवलदारों को एएसआई (AASI) पदोन्नति (promotion) के आदेश जारी किए गए थे। पुलिस (police) महकमे के लिए बुधवार का दिन बहुत ही यादगार रहा। पहली बार जिले में एक साथ करीब दो सौ के आसपास जवानों को पदोन्नति मिली हैं। पुलिस मुख्यालय भोपाल (police headquarters bhopal) के आदेश के बाद जिले में वर्षों से पदोन्नति की आस लगाए बैठे पुलिस जवानों को बुधवार को कार्यवाहक की पदोन्नति मिल गयी।

पदोन्नति मिलने के बाद किसी के कंधे पर स्टार लगे तो किसी के बाह पर हवलदार की फीती सजाई गयी। जिले में करीब 200 के आसपास जवानों को कार्यवाहक पदोन्नति का लाभ मिला है। इसके ज़रिए ये जवान सिपाही से हवलदार और हवलदार से एएसआई बन गए हैं। पदोन्नति मिलने के बाद जवानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।

यह भी पढ़ें… Bhopal News : पॉवर ग्रिड के ट्रांसफार्मर में लगी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान

अजाक थाने में हवलदार ज्ञानचन्द्र को एएसआई, इरशाद अहमद को एएसआई, आर. मुन्नालाल को हवलदार,आर सुमेर सिंह को हवलदार, श्रीमती जयदेवी को हवलदार, प्रधान आर श्रीमती ज्योति को एएसआई, जेपी शर्मा को एएसआई, दीपक तोमर को एएसआई, जनार्दन तोमर को एएसआई, किशन सिंह को एएसआई, राकेश यादव  को एएसआई, मंगल राजावत  को एएसआई और ब्रजेन्द्र पराशर को प्रधान आरक्षक पर पदोन्नत किया गया। इन सबके सहित कई लोगों को पदोन्नति दी गयी हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews