Hindi News

Morena News: कोर्ट में गवाही देने जा रहे वृद्ध को मारी गोली, ग्वालियर रेफर

Published:

मुरैना, डेस्क रिपोर्ट। कोर्ट में गवाही देने जा रहे वृद्ध को यह कदम भारी पड़ गया। दरअसल कोर्ट में गवाही देने जा रहे वृद्ध को आरोपियों ने गोली मार दी है। गोली लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया है। वृद्ध घायल को उसके परिजनों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ से घायल को जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें – Amarnath Yatra: अमरनाथ के दर्शन के लिए अगले माह से होगा ऑनलाइन पंजीकरण

जानकारी के अनुसार बता दें कि गुड़ा चंबल के पास चादिलपूरा गांव का रहने वाला हलुके पुत्र लाखन सिंह गुर्जर न्यू आमपुरा अपने नाती छोटू गुर्जर के साथ बाइक पर जोरा कोर्ट में गवाही देने के लिए जा रहे थे। तभी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने बागचीनी थाना क्षेत्र के बिल गांव के पास बाइक पर सवार हलुके गुर्जर के नाती को गोली मार दी। जो की उसके नाती को ना लगते हुए वृद्ध हलुके के जांघ में जा लगी।

यह भी पढ़ें – अश्लील फोटो वायरल की शिकार नाबालिक लड़की ने लगाए पुलिस पर सही रिपोर्ट ना लिखने व धमकाने के आरोप

इस घटना से वृद्ध लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा तभी आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए और घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल वृद्ध को 108 एंबुलेंस से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है। अब वृद्ध का वहां के डॉक्टर के द्वारा उपचार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews