Morena News : असामाजिक तत्वों ने महाराणा प्रताप की मूर्ति को किया खंडित, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, क्षत्रिय समाज में आक्रोश

Morena News : असामाजिक तत्वों ने महाराणा प्रताप की मूर्ति को किया खंडित, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, क्षत्रिय समाज में आक्रोश

Morena News : प्रदेश में आए दिन आपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। ऐसा ही एक मामला मुरैना जिले के कैलारस कस्बे के पुरानी सब्जी मंडी चौराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा को रात में कुछ असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। यह पूरी घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों युवकों को तलाश कर रही है। वहीं इस घटना को लेकर क्षत्रिय राजपूत समाज में आक्रोश व्याप्त है। सुरक्षा की दृष्टि से कैलारस नगर में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

यह है मामला

बता दें कि कैलारस कस्बे की पुरानी सब्जी मंडी के तिराहे पर पिछले साल ही एक पत्थर पर महाराणा प्रताप की मूर्ति बनाई गई थी। यह मूर्ति पत्थर पर पेंटिंग करके बनाई गई थी। मूर्ति करणी सेना द्वारा बनवाई गई थी। बीते दिन बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात 12 के लगभग तीन युवक मूर्ति के पास पहुंचे। वे तीनों वहां पर कुछ देर तक खड़े रहे। उसके बाद उन तीनों में से एक युवक ने एक बड़ा खंडा पत्थर उठाया और उसे मूर्ति पर दे मारा जिससे वह मूर्ति खंडित हो गई। जिस समय तीनों युवक यह काम कर रहे थे, वही पास में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी यह हरकत कैद हो गई। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन तीनों बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में लगी है।

[dgv_vimeo_video id=”853423162″]

जानकारी मिलते ही गुरुवार को क्षत्रिय समाज के युवा मौके पर पहुंचे। युवाओं में घटना को लेकर आक्रोश है। प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर मूर्ति खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”853423433″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews