
Morena Babu Assaulted The Farmer News : मुरैना कलेक्ट्रेट में आज उस समय हंगामा हो गया है जब एक किसान खसरा खतौनी की नकल निकलवाने बाबू के पास गया। तब बाबू ने उसके साथ मारपीट कर दी है। किसान का आरोप है कि जब में बाबू के पास नक़ल निकलवाने के लिए निवेदन करने गया था तब बाबू मुझ पर भड़क गए और उन्होंने मेरे साथ जमकर मेरी मारपीट कर दी। हंगामा होने पर वहां वरिष्ठ अधिकारी मौके पर आए उन्होंने किसान को भरोसा दिया कि बाबू के खिलाफ एक्शन लेंगे और आप को नकल दिलवाई जाएगी। उधर कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाह ने भी आरोप लगाए है कि मुरैना कलेक्ट्रेट में आए दिन ऐसा होता रहता है किसान पीटते रहते है और अधिकारी ध्यान नहीं देते है।
यह है मामला
बता डे किसान का आरोप लगते हुए कहा कि 1 महीने से जमीन की नकल निकलवाने के लिए कलेक्ट्रेट ऑफिस की नकल शाखा का चक्कर लगा रहा है। आज वह फिर नकल के लिए ऑफिस पहुंचा, जहां बाबू ने मेरे साथ मारपीट कर दी। इस घटना के बाद किसान ऑफिस की गलियारा में चित्त पढ़ गया, जिससे वहां हड़कंप मच गई। आनन-फानन में अधिकारी किसान के पास पहुंचे और जांच के बाद बाबू पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”796285308″]
कांग्रेस विधायक ने भी लगाए आरोप
गौरतलब है कि सबलगढ़ विधायक बैजनाथ कुशवाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले भर में किसानों के साथ बाबू और अधिकारी गुंडागर्दी करते हैं। और जिसकी जब मर्जी हो तब ऑफिस आते हैं और जब मर्जी पड़े, वे ऑफिस छोड़कर चले जाते हैं। साथ ही मनमानी तरीके से काम करते है।
[dgv_vimeo_video id=”796285570″]
