
Morena News : फर्जी बाबाओं द्वारा इन दिनों खुद को भगवान रूप बताकर लोगों से पैसे ठगने के साथ-साथ आस्था के नाम पर कई अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है, ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से आ रहा है जहाँ बजरंग दल के जिला संयोजक एवं उनकी टीम के द्वारा दो फर्जी बाबाओं का हाल ही में पर्दाफाश किया है। जो भेष बदलकर लोगों से भिक्षा मांग रहे थे। उन्होंने मुरैना पुलिस को सौंप दिया। और उन पर कार्रवाई की मांग की है।
यह है मामला
बता दें कि बजरंग दल के जिला संयोजक एवं उनकी टीम के द्वारा दो फर्जी बाबाओं को पकड़ा है जो लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करके ठग रहे थे। यह दोनों फर्जी बाबा मुस्लिम समुदाय के है। जो कि पंजाब के रहने वाले है। वह शहर में लंबे समय से हिंदू वेशभूषा धारण कर हिंदू धर्म के बनकर भिक्षा मांगकर ऐसे ही पैसे कमा रहे है।

[dgv_vimeo_video id=”869201409″]
इस बात की जानकारी जब बजरंग दाल को लगी तो उन्होंने तुरंत उन्हें पकड़ा, इस दौरान फर्जी बाबाओं ने भागने का किया प्रयास लेकिन बजरंग दल की टीम ने दोनों को पड़कर मुरैना पुलिस को सौंप दिया। जिनसे फ़िलहाल जांच पड़ताल जारी है।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”869203755″]
