
Morena Crime News : मुरैना जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए वहीं घटना पूरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। बता दें कि हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अंबाह में स्थित सर्राफा व्यापारी संतोष वर्मा पूर्व पार्षद की दुकान पर अनगिनत गोलियां चलाई हैं। सर्राफा व्यापारी से बदमाशों ने हफ्ता माँगा था लेकिन जब हफ्ता देने से मना किया तो बदमाशों ने पूर्व पार्षद संतोष वर्मा सर्राफा व्यापारी के दुकान पर पिस्टल और रिवाल्वर से करीब 17 से 18 फायर किये है।
यह है मामला
व्यापारी का कहना है की आशु तोमर नाम का कोई बदमाश है उसने 4 महीने पहले मिठाई के डिब्बे में पत्र भेजकर हफ्ता वसूली की मांग की थी, उसमें लिखा था अगर आप मुझे 5 लाख रुपए देते हैं तो ठीक है नहीं फिर में आपको देख लूंगा। इसी बात को लेकर बाइक पर सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है फायरिंग की घटना में किसी भी ग्राहक और किसी भी व्यक्ति के गोली नहीं लगी है लेकिन बदमाशों ने व्यापारी को मारने में पूरी ताकत झोंक दी।
[dgv_vimeo_video id=”787355254″]
[dgv_vimeo_video id=”787355883″]

आसपास के इलाकों में मची भगदड़
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसडीओपी परमाल सिंह मेहरा एवं टीआई जितेंद्र नगायच पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरा देखने के बाद पुलिस ने बदमाशों को तलाशने के लिए अलग-अलग टीम रवाना की है। वही व्यापारी ने इस मामले में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर धारा 307 एवं 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। मौके पर खड़े लोगों ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर अस्पताल रोड एवं आसपास के इलाकों में भगदड़ मच गई, और दुकानें बंद हो गयी। भाजपा नेता की दुकान पर बैठे ग्राहक भी बाहर की तरफ भाग गए। घटना के दौरान भाजपा नेता संतोष वर्मा अपने भतीजे के साथ दुकान पर बैठे थे। तभी बदमाशों ने फायरिंग की थी।
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”787354597″]
