
Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बदमाशों के हौसले बहुत बुलंद है। शहर के बीचो-बीच गणेशपुरा में बदमाश एक घर में आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। गाड़ियों से उतरते ही उन्होंने अपने हाथ में लिए कट्टे एवं पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। दहशत फैलाने के बाद बदमाश बाइकों पर सवार होकर भाग गए। घटना बीते बुधवार की रात की है। फायरिंग करने वाला भाजपा नेता बताया जा रहा है। फरियादी ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करा दिया है।
यह है पूरा मामला
बता दें कि, गणेशपुरा निवासी इकबाल कुरैशी ने कोतवाली थाने में आकर आवेदन दिया है कि बुधवार की रात को उनके घर के बाहर दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार बदमाश पहुंचे। चारों बदमाश हथियारों से लैस थे। बदमाशों ने मोटरसाइकिल से उतरते ही उनके घर के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया। बदमाशों के हाथों में पिस्टल व कट्टे थे। फायरिंग करने के साथ ही बदमाशों ने गालियां देकर धमकी दे रहे थे। बदमाशों में एक व्यक्ति भाजपा नेता बताया जा रहा है। फायरिंग की आवाज सुनकर वे दहशत में आ गए और डर की वजह से घर से बाहर नहीं निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग भी बाहर नहीं निकले। उसके बाद चारों ने 5 राउंड फायरिंग की और मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए।
[dgv_vimeo_video id=”847046613″]
इस घटना के बाद इकबाल कुरैशी का पूरा परिवार दहशत में है। इकबाल कुरैशी ने सुबह होते ही कोतवाली थाने में पहुंचकर आरोपी बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराने आवेदन दे दिया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की शिनाख्त कर ली गई है जल्द से जल्द वह गिरफ्त में होंगे वहीं कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग का भी मामला बता रहे हैं।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”847051246″]
