Morena News : कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, अधिकारियों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें वीडियो

Morena News : कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, अधिकारियों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें वीडियो

Morena News : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनेताओं की बयानबाजी तेज होती जा रही है इसी बीच मुरैना जिले की जौरा तहसील से कांग्रेस पार्टी के युवा नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के युवा नेता संजय यादव का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बोल रहे हैं कि जब हमारी सरकार थी तब पुलिस के अधिकारी हमारे कार्यकर्ताओं के आगे दुम हिलाते खड़े रहते थे।

इस वीडियो में वह यहीं नहीं रुके बल्कि आगे बोलते हुए कहा कि जब हमारी कांग्रेस सरकार आएगी तब यह अधिकारी आप लोगों के दरवाजे पर हाथ बांधे खड़े रहेंगे। बता दें कि संजय यादव कांग्रेस के पूर्व विधायक लाखन सिंह यादव के भतीजे हैं। वे जौरा विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेसी नेताओं के बोल अभी से बिगड़ने लगे हैं। देखने वाली बात यह है कि जब इन नेताओं के अभी यह हाल है तो आने वाले समय में जब इनकी पार्टी की सरकार होगी, तब क्या हाल करेंगे।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”834485304″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews