ऑनलाइन संचालक से बदमाशों ने लूटे 40 हजार रुपए, मामला दर्ज

पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Loot Police Crime

Morena News : प्रदेश में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वह दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है वहीं पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस कस्बे का है जहाँ तीन युवक एक ऑनलाइन सेंटर की दुकान से 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि यह पूरा मामला कैलारस कस्बे का है जहाँ मंगलवार दोपहर 12 बजे दो ऑनलाइन दुकान पर पहुंचे जिसमें से दो युवक बाहर बाइक पर बैठे रहे। एक युवक दुकान पर पहुंचा, उसने दुकानदार से 8 हजार रुपए उसके खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा। दुकानदार ने उससे नगद रुपए लेकर, 8000 रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। तभी बदमाश दुकानदार के गल्ले में रखे 40 हजार रुपए लेकर फरार हो गया।

पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

लक्ष्मण धाकड़ ने बताया कि कैलारस में एमएस रोड पर पेट्रोल पंप के पास में मेरी ऑनलाइन सेंटर की दुकान है। मैं अपनी दुकान पर बैठा था। तभी यह घटनाक्रम हुआ। दुकान पर आया बदमाश बाहर बाइक पर इंतजार कर रहे दो साथियों के साथ बाइक से फरार हो गया। मैंने कुछ दूरी तक उनका पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं सका। इसके बाद कैलारस थाने पहुंचकर लूट की शिकायत की।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने कहा कि पीड़ित ने थाने में आकर लूट की शिकायत दर्ज कराई है वहीं मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews