Morena News : मासूम के अपहरण में शामिल पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

Morena News : मासूम के अपहरण में शामिल पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों के विश्वास को तार तार कर दिया है।  एक युवक ने पहले अपनी ब्याहता पत्नी को छोड़ा और गैरकानूनी तरीके से दूसरी महिला से शादी कर ली और फिर एक दिन अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर अपने ही 14 महीने के मासूम बेटे (Innocent Son) का अपहरण (Kidnap) कर लिया। पुलिस (Police) ने मासूम के पिता और उसकी सौतेली मां को गिरफ्तार कर बच्चे को मुक्त करा लिया है।

मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनागढ़ रोड लक्ष्मी कॉलोनी में रहने वाले रोहित तोमर की शादी 11 मई 2017 को प्रवीणा उर्फ पूजा तोमर के साथ सारे रीतिरिवाज के साथ संम्पन्न की गई थी।  5 नवंबर 2019 को पूजा ने एक बेटे रुद्र को जन्म दिया।  इसी बीच कोरोना (Corona) महामारी आ गया जिसके चलते रोहित को कहीं भी काम धंधा नहीं मिल रहा था। बहुत तलाश के बाद रोहित कोलकाता में इंद्रजीत मित्रा एसोसिएट कंपनी में नौकरी करने लगा। नौकरी के दौरान रोहित को रायपुर के महेशतला की रहने वाली रूबी खाटा से प्रेम  हो गया और दोनों ने शादी कर ली।

ये भी पढ़ें – Indore News : युवक से मारपीट के बाद बनाया बंधक, वीडियो वायरल, पुलिस ने किया अरेस्ट

बीते 6 महीने से रोहित ने मुरैना में अपने घर पर आना छोड़ दिया था। एक दिन 18 जनवरी 2021 को रोहित दूसरी पत्नी रूबी को मुरैना लेकर पहुंचा। रोहित ने पत्नी और मां को बातों में उलझाए रखा और टॉफी खिलाने के बहाने रोहित व रूबी खाटा 14 महीने के रुद्र का अपहरण करके ले गए। पति के बाद बेटे को खोने से दुखी पूजा की हालत बिगड़ने लगी । बहु को परेशान देखकर उसकी सास बेबी तोमर पूजा को लेकर 18 फरवरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची।

पुलिस (Police) ने छानबीन शुरू की तो उसने मोबाइल लोकेशन के आधार पर रोहित तोमर व रूबी खाटा को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। रोहित पर अपने ही मासूम बेटे (Innocent Son) के अपहरण का मामला दर्ज था। 38 दिन बाद पूजा को अपना बेटा वापस मिला और 14 महीने के रूद्र को अपनी मां वापस मिली। बेटे को वापस पाते ही पूजा की आंखों में खुशी के आंसू छलक गए और उन्होंने सिटी कोतवाली प्रभारी श्रीमती आरती चराटे का धन्यवाद दिया और कहा कि पति के जाने के बाद बेटे के सहारे मेरी जिंदगी कट जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews