Morena News : गुड्डा गुर्जर गैंग के पांच सदस्यों को नूराबाद और रिठौरा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Morena News : गुड्डा गुर्जर गैंग के पांच सदस्यों को नूराबाद और रिठौरा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरैना,संजय दीक्षित। मुरैना पुलिस (Morena Police) की साइबर टीम ने बुधवार तड़के एसपी आशुतोष बागरी को डकैत गुड्डा गुर्जर के लाेहगढ़ गांव में आसन नदी किनारे के जंगल में होने की सूचना दी। इस सूचना के बाद एसपी ने नूराबाद टीआइ शैलेंद्र गोविल और रिठौरा थाना प्रभारी संजय किरार व उनकी टीम को मौके पर रवाना किया।

यह भी पढ़े…Dabra News : स्टाम्प वेंडर से चार लाख की लूट, पुलिस हर एंगल से जाँच में जुटी

पुलिस टीम ने लोहगढ़ गांव के पीछे नदी किनारे घेराबंदी की तो वहां लोहगढ़ गांव के सुरेंद्र गुर्जर, इंदल सिंह गुर्जर, खिलाड़ी गुर्जर ,फकीरा गुर्जर दलीप सिंह गुर्जर को पकड़ लिया। इनके कब्जे से एक बैग मिला, जिसमें 315 बोर के कारतूसों के अलावा आटा, दाल, नकल, बीड़ी के बंडल, माचिव व तंबाकू के पैकेट पकड़े। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सामग्री डकैत गुड्डा को देने जा रहे हैं और बताया कि डकैत गुड्डा नदी के उस पार मिलेगा।

यह भी पढ़े…समान वेतन और भत्ते को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, वेतन वृद्धि सहित मिलेगी कई सुविधा

इस सूचना पर पुलिस नदी पार करने के बाद दूसरी ओर जंगली क्षेत्र में पहुंची, लेकिन इससे पहले ही गुड्डा को भनक लग गई और जंगल ऐसा छिपा कि घंटों की सर्चिंग के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा।

[dgv_vimeo_video id=”713676379″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews