Morena News : घरेलू विवाद में पति ने सरे बाजार पत्नी, साले और साली की गोली मारकर की हत्या

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Morena News : मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर घरेलू विवाद के चलते ससुराल से भाई एवं बहन के साथ मायके जा रही पत्नी को पति व उसके एक साथी ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े बस स्टैंड पर हुई इस फायरिंग से दहशत फैल गई। गोली मारने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बागचीनी थाना क्षेत्र निवासी त्रिलोक सिंह परिहार का अपनी पत्नी राखी से दो-तीन दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। रविवार को राखी का भाई सुघराज अपनी बहन जूली के साथ त्रिलोक के घर आया। यहां पर काफी विवाद हुआ और राखी तथा उसके भाई, बड़ी बहन ने त्रिलोक की मां पिटाई कर दी और सामान लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गए। राखी अपने भाई एवं भाभी के साथ बस स्टैंड में बस पर सवार होने वाली थी, तभी पीछे से त्रिलोक परिहार अपने एक अन्य साथी के साथ कट्टा लिए आया और ताबड़तोड़ पांच फायर कर दिए।

जिससे तीनों को गोली लगी। राखी एवं उसके भाई सुघराज की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि जूली को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर राखी एवं उसके भाई का पीएम जौरा में और जूली का पीएम मुरैना में कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews