Morena News : बाबा साहेब की 132वीं जयंती के अवसर पर किया बुद्धिजीवी, राजनैतिक विचारकों का सम्मान

Morena News : बाबा साहेब की 132वीं जयंती के अवसर पर किया बुद्धिजीवी, राजनैतिक विचारकों का सम्मान

Morena News : मुरैना शहर के श्रीराम गार्डन में अनुसूचित जाति जनजाति के समाज से बुद्धिजीवी, राजनैतिक विचारकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ट समाज सेवी जुगल किशोर पिप्पल ने की जिसमें 500 से अधिक दलितों को सम्मानित किया गया।

500 से अधिक लोग हुए सम्मानित

बता दें कि इस पूरे सम्मान समारोह का आयोजन कांग्रेस नेता कुलदीप सिकरवार के द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अथिति कांग्रेस की महापौर शारदा सौलंकी रही जिसमे उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्ष से देश में अराजकता का माहौल चरम पर है। बाबा साहब ने जो अधिकार दिए हैं, उन्हें अब बचाने की अति आवश्यकता है।

[dgv_vimeo_video id=”818810565″]

कांग्रेस नेता कुलदीप सिकरवार ने कहा कि वे मरते दम तक दलितों के साथ खड़े हैं उन्होंने कहा कि दलित भाइयों को कभी भी तरह की कोई परेशानी होगी तो में 24 घंटे उनके लिए तत्पर तैयार हूं मेरे घर के द्वार आपके लिए हमेशा खुले हैं आगे उन्होंने कहा कि वह हमेशा से सभी समाज को साथ लेकर चलते हैं मैंने सभी धर्मों को हमेशा दिल से नमन किया है। वहीं इस पूरे कार्यक्रम में लगभग 2000 से ज्यादा लोगों ने अपनी शिरकत दी।

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”818808970″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews