
Morena News : गर्मी को शांत करने के लिए ठंडी बीयर ना देना दुकानदार को भारी पड़ गया, एक बदमाश ने दुकानदार के इंकार करते ही उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, गनीमत ये रही कि शराब दुकान पर बैठे किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी, घटना कर बदमाश भाग गए जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि मप्र के अन्य अंचलों की तरह ही चंबल अंचल भी तप रहा है, गर्मी ने लोगों के दिमाग को भी गरम कर रखा है, गरम दिमाग को ठंडा करने के लिए एक व्यक्ति को जब दुकानदार ने ठंडी बीयर देने से इंकार कर दिया तो उसने अधिया से दुकानदार पर फायरिंग कर दी, घटना में सेल्समेन बल बाल बच गया।
सेल्समेन ने ठंडी बीयर देने से मना किया, बदमाश ने कर दी फायरिंग
मामला अंबाह थाना क्षेत्र के हाथी गड्ढा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान की है, यहाँ बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आये दो बाइक पर रुके रहे और एक ने दुकान पर जाकर ठंडी बीयर की तीन बोतलें मांगी, दुकानदार ने जब इंकार किया तो थोड़ी देर व्यक्ति ने बहस की फिर अधिया से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, बदमाश ने सेल्समेन विनोद शिवहरे को निशाना बनाकर गोली चलाई लेकिन विनोद ने डीप फ्रीजर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई , दुकान में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने अन्दर भागकर अपनी जान बचाई।
फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
गोलियां चलाकर बदमाश बाइक पर बैठकर भाग गए, घटना 31 मई की रात करीब पौने नौ बजे की है, अच्छी बात ये रही कि शराब दुकान के अन्दर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चालू थे जिसमें पूरी घटना कैद हो गई, सेल्समेन विनोद शिवहरे ने तत्काल अम्बाह थाने पर जाकर इसकी शिकायत की और पूरा घटनाक्रम बताया।
पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया, पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है
एसडीओपी अम्बाह रवि भदौरिया ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि घटना के बाद बदमाशों की घेराबंदी की गई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, सभी अम्बाह के रहने वाले हैं। गिरफ्तार बदमाशों में गोली चलाने वाला जोगा पंडित उर्फ़ जोगिन्दर शर्मा और उसके दो साथी अजीत तोमर और पवन शर्मा शामिल हैं, तीनों बदमाशों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है, कोर्ट से रिमांड मांगा जायेगा, उन्होंने बताया कि तीनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है, पूछताछ में कुछ अन्य वारदातों के खुलासे होने की भी उम्मीद है।

[dgv_vimeo_video id=”952564479″]
[dgv_vimeo_video id=”952568479″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

