Morena News : बिजली कंपनी कार्यालय में घुसकर भीड़ ने कर्मचारियों के साथ की मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

जबलपुर- अतिक्रमण कर अवैध रूप से कालोनी काट रहे बदमाश का विरोध जताना पड़ा भारी, महिलाओं सहित पार्षद की कर दी पिटाई

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में विद्युत से जुड़ी हुई काफी समस्याएं लंबे समय से चली आ रही है। ऐसे में विद्युत कंपनी उनका निवारण भी नहीं करना चाहती है, बिल तो विद्युत विभाग को समय पर ही चाहिए, अगर बिल समय से नहीं भर पाए तो अच्छा खासा पेनल्टी भी देनी पड़ती है। उसके बावजूद भी सुविधा के नाम पर समस्याएं जस की तस बनी हुई है। ऐसे में जब कई बार समस्याओं को विभाग के सामने रखा जाता है और उन पर सुनवाई नहीं होती तो जनता का गुस्सा देखने लायक होता है ऐसा ही एक मामला पोरसा से सामने आया है। जहाँ बिजली कंपनी के ऑफिस में घुसकर ग्रामीणों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक, कुछ ग्रामीण निमाजी पुरा पर तार टूटने की शिकायत लेकर बिजली कार्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने तार जोड़ने के लिए आवेदन देना चाहते थे, लेकिन बिजली कंपनी के अधिकारी नहीं थे। जिस पर कुछ लोग इसके अंदर घुस गए और कैश काउंटर पर बैठे कर्मचारी कृष्ण मुरारी श्रीवास के साथ मारपीट कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

[dgv_vimeo_video id=”865139102″]

इस घटना के बाद बिजली कर्मचारी थाने पहुंचे। जहां पुलिस को आवेदन दिया। वहीं पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों की तरफ से आवेदन ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews